Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज : अस्पताल में भर्ती मरीज ने कुएं ने कूदकर दी जान, मचा कोहराम

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के नवाबगंज थाना क्षेत्र के पश्चिमी रेलवे फाटक के पास एक अस्पताल में भर्ती युवक ने अचानक एक कुएं में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने युवक को गंभीर हालत में सीएचसी कौड़िहार भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार युवक प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा थाना क्षेत्र के मनगढ़ गांव निवासी शुभम पटेल (18) पुत्र रमाकांत है। वह मानसिक रूप से बीमार चल रहा था और परिजन उसका उपचार प्रयागराज के एक जाने माने चिकित्सक के यहां करा रहे थे। कई दिनों से वह स्थानीय कस्बा के चैनी का पूरा स्थित अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था। तभी उसकी तबियत खराब हो गई। रिश्तेदारों ने युवक को दुर्गागंज स्थित पश्चिमी रेलवे फाटक के पास के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया। युवक अस्पताल से अचानक निकला और पास के मनीलाल इनारा में छलांग लगा दी। युवक को कुआं में कूदता देख लोग बचाने दौड़ पड़े। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक को बाहर निकलवाया, और गंभीर हालत में सीएचसी भेजा। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad