Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: संगम घाट पर पटरी से उतरा ट्रेन का इंजन, मचा हड़कंप

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर के संगम घाट पर पटरी से एक ट्रेन का इंजन उतर गया। जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर रेलवे के कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल की जा रही है।

SV News

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह प्रयागराज संगम घाट से प्रयागराज जंक्शन के बीच में प्रयाग घाट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया। जिसके कारण गंगा गोमती ट्रेन लेट हो गई। जौनपुर पैसेंजर भी अभी तक नहीं लगी है। 
प्रयागराज संगम घाट पर ट्रेन का इंजन पटरी से उतरे जाने की खबर को कवर करने गए एक मीडिया कर्मी के साथ रेलवे अधिकारियों ने कवरेज के दौरान बदसलूकी की। जो चर्चा का विषय बना हुआ है। अपनी कमियों को छुपाने के लिए रेलवे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मीडिया कर्मी के साथ बदसलूकी करते हुए कहा कि यहां से चले जाईए और यहां की कोई खबर मत दिखाईए।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad