Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: पत्नी की विदाई कराने ससुराल आए युवक की हत्या, मचा हड़कंप

SV News

घर से कुछ दूर खेत में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के उतरांव थाना क्षेत्र के चक सिकंदर गांव में ससुराल आए युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव घर से कुछ दूरी पर स्थित मूंग के खेत में मिला। सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। शव के पास चप्पल व फावड़ा का बेट पड़ा मिला। स्निफर डॉग और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। शुरुआती छानबीन में पुलिस को ससुरालियों पर ही हत्या का संदेह है। पत्नी से काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इसके कारण पत्नी मायके रह रही थी। ससुराली विदाई करने के लिए तैयार नहीं थे और युवक विदाई कराने पर अड़ा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार हंडिया थाना क्षेत्र के बींदा गांव निवासी लालमणि (45) पुत्र टंटू उर्फ सूरज मंगलवार की शाम को पत्नी संतरा देवी की विदाई कराने के लिए अपनी ससुराल उतरांव थाना क्षेत्र के चक सिकंदर गांव में गया था। रात में उसकी हत्या कर दी गई। खून से लथपथ शव घर से कुछ दूर पर स्थित मूंग के खेत में मिला। मौके पर चप्पल और फावड़ा का बेट मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। खोजी कुत्ते और फिंगर प्रिंट की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
लालमणि दो भाइयों में छोटा था। वह मजदूरी करता था। उसके तीन बेटियां हैं। हत्या का शक फिलहाल ससुरालियों पर जताया जा रहा है। उतरांव के थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी मय फोर्स मौके पर पहुंचे और छानबीन में जुटे हुए हैं। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि घटना को लेकर संतरा देवी व अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल विदाई को लेकर कई महीने से विवाद होने की बात सामने आ रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad