Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज में गर्मी ने किया हाल बेहाल, चिलचिलाती धूप से परेशान हुए लोग

SV News

सूरज की तपिश में फिलहाल अभी राहत की संभावना नहीं

प्रयागराज (राजेश सिंह)। चिलचिलाती धूप और गर्मी का कहर जारी है। कई दिनों तक भीषण गर्मी और तपन के बाद दो दिन से राहत मिली है। आसमान में बादलों के छाने के चलते धूप का प्रकोप कुछ तो कम हुआ है लेकिन शरीर झुलसाने के लिए काफी है। गर्म हवाओं के चलते लोग घरों में रहने के लिए बाध्य हैं। बाहर निकलते ही गला सूखने लगता है। सुबह आठ बजे के बाद से ही सड़कें गर्म हो जाती हैं और दोपहर दो बजे तक तो मानों अंगारे बरसने लगते हैं। शुक्रवार को तापमान करीब 46 और न्यूनतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रयागराज जनपद लगातार गर्मी के मामले में टॉप फाइव में बना हुआ है।
बृहस्पतिवार को तापमान में हल्की गिरावट जरूर दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 47 डिग्री से गिरकर 46.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मगर गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। गर्म हवाओं के थपेड़े दिन के साथ रात में भी लोगों का जीना मुहाल किए हुए हैं। 
गर्म हवाएं दिन ही नहीं रात में भी चल रही हैं। जिसकी वजह से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून आने में अभी चार से पांच दिन का समय लगेगा। ऐसे में गर्मी हावी रहेगी। 17 जून तक अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के करीब और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना है। जिसके कारण दिन व रात दोनों समय लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
गर्मी की वजह से बृहस्पतिवार को लू लगने के पांच और डायरिया के 15 मरीज सामने आए। जिसमें लू के तीन बेली व दो मरीज एसआरएन अस्पताल में भर्ती हुए। इसके अलावा डायरिया के आठ बेली, पांच कॉल्विन व दो मरीज एसआरएन अस्पताल में भर्ती हुए।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad