Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

करछना में मवेशियों को चारा डालते समय करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। करछना थाना क्षेत्र के मधू का पूरा गांव में करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। परिजन तत्काल उसे लेकर पास के अस्पताल में गए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
मिली जानकारी के अनुसार मधू का पुरा गांव निवासी किसान राजेश प्रसाद पांडेय (55) घर पर रहकर किसानी करते थे। बृहस्पतिवार को वह रोज की तरह गोशाला में मवेशियों को चारा पानी दे रहे थे। इसी दौरान किसी तार के संपर्क में आने से उन्हें जोरदार करंट लग गया। यह देख परिवार के लोग उन्हें पास के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad