Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मेजा पुलिस ने चार वांछित आरोपियों को दबोचा

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। थाना मेजा पुलिस द्वारा चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ थाना मेजा में मुकदमा दर्ज था। शुक्रवार को चौकी प्रभारी सिरसा उप निरीक्षक कुलदीप शर्मा, उपनिरीक्षक अनुरुद्ध सिंह, उप निरीक्षक नीतेश पाठक ने पुलिस टीम के साथ थाना मेजा में पंजीकृत मुकदमा के वांछित आरोपी बसन्त लाल पुत्र स्व. पुरुषोत्तम, सतीश यादव पुत्र बसन्त लाल, मिथिलेश यादव पुत्र बसन्त लाल, अभिषेक कुमार पुत्र बसन्त लाल निवासीगण शिव वंश राय का पूरा रामनगर थाना मेजा को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने बताया कि उक्त वांछितों को मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को उरुवा चौराहा के पास थाना क्षेत्र मेजा से गिरफ्तार किया गया।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad