Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

पंचायत मित्र की हत्या का खुलासा, प्रधान समेत पांच लोग गिरफ्तार

SV News

घटना में प्रयुक्त पिकअप व कार बरामद

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। जिले की पुलिस ने थाना लालगंज क्षेत्रान्तर्गत वाहन से दुर्घटना कर पंचायत मित्र की हत्या का खुलासा किया है। जिसमें ग्राम प्रधान सहित पांच अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। घटना में प्रयुक्त पिकअप व कार वाहन बरामद किया गया है। 
बता दें कि थाना लालगंज पर 5 जून को वादी संजय कुमार मौर्या पुत्र किशुन प्रसाद मौर्या निवासी लहंगपुर थाना लालगंज द्वारा अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध वादी के भाई राजीव कुमार मौर्या की षड़यंत्र के तहत वाहन से दुर्घटना कर मृत्यु कारित करने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए यथाशीघ्र अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थानाध्यक्ष लालगंज को निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पर पंजीकृत उक्त अभियोग की विवेचना के क्रम में सुरागरसी पतारसी व इलेक्ट्रानिक/भौतिक साक्ष्य संकलित करते हुए शुक्रवार को थानाध्यक्ष अजीत कुमार श्रीवास्तव थाना लालगंज, उपनिरीक्षक संजय सिंह प्रभारी एसओजी व उपनिरीक्षक मानवेन्द्र सिंह प्रभारी सर्विलांस थाना लालगंज व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना लालगंज क्षेत्र से घटना से सम्बन्धित पांच नफर अभियुक्त रामनरेश मौर्या पुत्र राजेन्द्र प्रसाद मौर्या निवासी मड़वा नेवादा, कोठी थाना लालगंज, दिनेश मौर्या पुत्र बेचू प्रसाद मौर्या, शिवकुमार पुत्र श्याम नारायण, संतोष कुमार मौर्या पुत्र सत्यनारायण मौर्या निवासीगण डांगर केरी थाना लालगंज व सतीश मौर्या उर्फ मौर्या पुत्र रामआसरे मौर्या निवासी रामगढ़ थाना बलुआ जनपद चन्दौली को गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बोलोरो पिकअप व महिन्द्रा टीयूवी बरामद कर धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया तथा अगली विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।


पुछताछ में अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि राजीव कुमार मौर्या (मृतक) ग्राम कोठी में पंचायत मित्र के रूप में कार्यरत थे। जहां राजीव कुमार मौर्या (मृतक) द्वारा ग्राम प्रधान रामनरेश मौर्या के मनरेगा योजना में किये जा रहे अनैतिक कार्यों में विरोध व हस्तक्षेप किया जाता था। पूर्व में ग्राम प्रधान रामनरेश व राजीव कुमार मौर्या (मृतक) में मध्य इसी बात को लेकर वाद-विवाद, गाली-गलौज व मारपीट भी हो चुकी थी। ग्राम सभा से अवैध कमाई नही होने से क्षुब्ध होकर ग्राम प्रधान रामनरेश द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर योजना बनाकर राजीव कुमार मौर्या (मृतक) की चार पहिया वाहन से दुर्घटना कर हत्या कर दी गयी थी।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad