Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: काली फिल्म व हूटर लगे वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान जारी

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। जिले में शासन के दिशा-निर्देश पर वाहनों में लगे हूटर, काली फिल्म के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। नियम के विरुद्ध पाए जाने पर वाहनों से काली फिल्म व हूटर निकलवाने के लिए पुलिस सड़क पर उतर गई है। 

SV News

गुरुवार को डीसीपी यमुनानगर श्रध्दा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देश पर थाना नैनी क्षेत्र के लेप्रोसी चौराहे पर एसीपी करछना संजय कुमार सिंह व थाना प्रभारी नैनी यशपाल सिंह तोमर ने पुलिस टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान में वाहनों में लगे हूटर व काली फिल्म पर पुलिस की पैनी नजर रही। एसीपी करछना संजय कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी सूरत में हूटर लगे व काली फिल्म लगे वाहनों को बख्शा नहीं जाएगा। थाना प्रभारी नैनी यशपाल सिंह ने कहा कि ऐसे वाहनों से तत्काल काली फिल्म व हूटर निकलावा जाएगा और यह चेकिंग अभियान जारी रहेगी।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad