Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: युवक व युवती का पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, फैली सनसनी

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के बहरिया थाना क्षेत्र में आम के पेड़ पर फंदे पर एक युवक व एक युवती का शव फंदे पर लटकता हुआ पाया गया। जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है।

SV News

मिली जानकारी के अनुसार बहरिया थाना क्षेत्र के सिकंदरा गांव के समीप मनसौता नदी किनारे आम के पेड़ पर फंदे से लटका एक युवक जिसकी उम्र करीब 27 वर्ष व एक युवती जिसकी उम्र करीब 22 वर्ष का शव लटकता हुआ देखे जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। धीरे-धीरे गांव सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतरवाया और ग्रामीणों के सहयोग से शिनाख्त में जुट गई। 
दोनों शुक्रवार से अपने-अपने घरों से गायब थे। युवक की पहचान नवाबगंज के घाटमपुर गांव निवासी 27 वर्षीय भागीरथी यादव के रूप में हुई है, जबकि लड़की भी इसी गांव की थी। उसकी उम्र करीब 17 वर्ष थी। किशोरी सप्ताह भर पहले अपनी बुआ के घर धनबलपुर आई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घाटमपुर निवासी भागीरथी यादव का गांव की ही एक किशोरी से प्रेम संबंध था। पिछले वर्ष दोनों भाग निकले थे। किशोरी के घरवालों ने नवाबगंज थाने में भागीरथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

जमानत पर जेल से आया था बाहर

इधर, कुछ समय पहले वह जमानत पर जेल से बाहर निकला। किशोरी के स्वजन लगातार उस पर नजर रख रहे थे। सप्ताह भर पहले किशोरी को उसके बुआ के घर धनबलपुर भेज दिया गया। शुक्रवार रात किशोरी शौच के बहाने घर से निकली और फिर नहीं लौटी। आसपास उसकी खोजबीन की गई और जब वह नहीं मिली तो उसके फूफा ने बहरिया थाने में तहरीर दी।


إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad