Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: महिला की हत्या का खुलासा, डेढ़ लाख की सुपारी देकर पड़ोसी ने कराई थी हत्या

SV News

दीवार से सिर टकराने के बाद कूंचा था ईंट से

हत्याकांड का पर्दाफाश, दोनों आरोपित गिरफ्तार

प्रयागराज (राजेश सिंह)। रिटायर कर्मचारी कुसुमलता की हत्या उसके ही पड़ोसी संजय गुप्ता ने कराई थी। उसने अपने परिचित ई-रिक्शा चालक उमेश साहू को डेढ़ लाख रुपये की सुपारी दी थी। 10 हजार रुपये एडवांस मिलने के बाद उमेश कुसुमलता के घर पहुंचा। पूर्व परिचित होने के नाते कुसुमलता ने उसे खाने पेठा व पानी दिया था। इसी बीच उमेश मकान निर्माण की जानकारी ली तो महिला उसे ऊपर के कमरे में ले गई, जहां दीवार से सिर टकराने के बाद ईंट से कूंचकर मार डाला था। धूमनगंज पुलिस ने संजय और उमेश को गिरफ्तार करते हुए इस ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश कर दिया है।
एसीपी धूमनगंज वरुण कुमार ने बताया कि कसारी-मसारी (आनंदपुरम कालोनी) वर्षीय रिटायर कर्मचारी कुसुमलता श्रीवास्तव अपने बेटे सौरभ उर्फ पिंटू के साथ रहती थी। उनके मकान के सामने संजय गुप्ता अपनी पत्नी व बच्चों के साथ किराए पर रहता है।
संजय और उसकी पत्नी के बीच अक्सर पारिवारिक मामले को लेकर झगड़ा होता था। तब उसकी पत्नी महिला के घर पर जाकर बातचीत करती थी। पति की शिकायत भी करती थी। जिसके बाद कुसुमलता उसके पति को समझाती थीं। संजय और उसकी पत्नी के बीच अक्सर पारिवारिक मामले को लेकर झगड़ा होता था। तब उसकी पत्नी महिला के घर पर जाकर बातचीत करती थी। पति की शिकायत भी करती थी। जिसके बाद कुसुमलता उसके पति को समझाती थीं।
संजय अपनी पत्नी और कुसुमलता के बेटे को लेकर संदेह भी करता था। इसी वजह से उसने उमेश को हत्या की सुपारी दे दी। उमेश मूलरूप से महेवाघाट कौशांबी का निवासी है, लेकिन कसारी-मसारी में किराए पर रहकर ई-रिक्शा चलाता था।
वह कुसुमलता के बड़े बेटे की शादी में मदद की थी, जिस कारण दोनों परिचित थे। इसी का फायदा उठाकर उमेश सुबह घर पहुंचा और फिर वारदात को अंजाम दे दिया। एसीपी का यह भी कहना है कि आरोपितों ने हत्या और साजिश रचने की बात कुबूल कर ली है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad