Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

मेजा में हीट स्ट्रोक से सात लोगों की मौत

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। गर्मी का सबब भीषण होते जा रहा है। लोग डिहाइड्रेशन से लेकर हीट स्ट्रोक के शिकार हो रहे हैं। मौसम विभाग के साथ-साथ हेल्थ एक्सपर्ट भी लोगों को इस जानलेवा गर्मी से बचने का सुझाव दे रहे हैं, इस बीच उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गर्मी व हीट स्ट्रोक के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है।
शुक्रवार को मेजा थाना क्षेत्र के सोरांव गांव के भारतीया बस्ती के एक अधेड़ छविनाथ भारतीया और पाल बस्ती में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। उसी क्रम में क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी अविनाश पांडे (48) निजी बस कंडक्टर की जिगना में हीट स्ट्रोक से निधन हो गया। मामले की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह गुनई गहरपुर निवासी चंद्र प्रकाश यादव की दादी सहित गांव के चार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं मेजा के मेजिया गांव निवासी पुरुषोत्तम यादव को गुरुवार करीब 11 बजे दिन में लू लग गई और दो-तीन घंटे में उनकी मौत हो गई। 
मेजा क्षेत्र में हीट स्ट्रोक की चपेट में आने से दर्जन भर लोग असमय काल के गाल में समा गए हैं। नौतपा का यह रौद्र रूप मानवों के साथ ही जानवरों और पशु पक्षियों पर भारी पड़ रहा है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad