Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

मेजा में बारातियों की पिटाई से घायल किशोर की मौत, मचा हड़कंप

SV News

परिजनों को गुमराह कर बताया दुर्घटना, जबकि पिटाई से हुई मौत

मेजा, प्रयागराज (। मेजा में बारातियों की मारपीट से एक घराती किशोर की मौत हो गई। घराती परिजनों को दुर्घटना बताकर गुमराह कर दिया गया। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे हड़कंप मच गया। 
मिली जानकारी के अनुसार मेजा थाना क्षेत्र के भुईपारा गांव में शनिवार को राजकुमार की बेटी की बारात हंडिया थाना क्षेत्र से आई थी। बारात की रस्में अदा की गई। रात करीब डेढ़ बजे के बीच आनन-फानन में घराती परिजनों को जानकारी हुई कि बगल में ही घराती किशोर प्रियांशु (16) पुत्र अशोक कुमार घर के बगल में ही कार से टकरा गया है। जिसे तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। परिजन रविवार सुबह पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं परिजनों का आरोप है कि रविवार सुबह गांव के सूत्रों से जानकारी मिली कि बारात में एक बाराती रात करीब डेढ़ बजे खाना खा रहा था और घराती किशोर प्रियांशु खाना परोस रहा था। इसी दौरान एक बाराती लाइसेंसी बंदूक लिया था और खाना ठंडा बताते हुए गर्म खाने की मांग की। खाना परोस रहे किशोर प्रियांशु ने खाना गर्म न मिल पाने की बात कही तो शराब के नशे वह बाराती कहा कि गोली मार दूंगा। किशोर ने भी गोली मार देने की बात कही तो वह आग-बबूला हो गया। परिजनों का आरोप है कि इतने में उक्त बाराती उसे पकड़कर ले गए और बगल में कार खड़ी कर बिजली के खंभे में टकरा कर उसे मारे-पीटे। किसी ने परिजनों को कार से दुर्घटना की बात बता दी गई और सभी शादी में व्यस्त थे और आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए। परिजन पुलिस को कार दुर्घटना की तहरीर दी। वहीं सुबह गांव के सूत्रों ने घटना की पूरी बात परिजनों को बताई। वहीं रविवार सुबह इलाज के दौरान किशोर प्रियांशु की मौत हो गई। मामले में थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि सुबह परिजन कार से दुर्घटना होने की तहरीर दिए हैं। युवक का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जो भी सच्चाई सामने आएगी। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad