Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मांडा मे ट्रेन से कटकर युवक की मौत,मचा कोहराम

 

sv news

पुलिस ने शव पीएम को भेजा, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

दिघिया, प्रयागराज। (राहुल यादव/विकेश कुमार)। क्षेत्र के गरेथा गाव स्थित बाराही माता धाम के सामने दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। इससे परिजनों मे कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहर भेज दिया है।

मांडा थाना क्षेत्र के ढेढरा गाव निवासी शिवम सिंह (21) पुत्र कमलेश सिंह अपने ननिहाल मे रहता था। वह मिर्जापुर जिले के जिगना गाव का मूल निवासी था। बीती रात साढ़े बारह बजे के आसपास वह घर से गायब हुआ। सुबह तकरीबन साढ़े छ बजे के पासपास ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुचें दीघीया चौकी प्रभारी बाबूराम ने शव की शीनख्त कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पहुचें। उधर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहर भेज दिया। 

बताया जाता है की मृतक कक्षा बारह ने था। इस वर्ष वह परीक्षा मे फेल हो गया था। 

वहीं मामले मे दीघीया चौकी प्रभारी बाबूराम ने बताया की शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहर भेज दिया गया है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad