Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर बोले कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कहा- किसानों की उन्नति कर रही सरकार

SV News

मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर वाराणसी पहुंचे कृषि मंत्री, अफसरों के साथ की बैठक

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। जिले में गुरुवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। तत्पश्चात उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके साथ ही जिले में होने वाले विकास कार्यों का भी हाल जाना। 

किसानों का विकास कर रही सरकार

इसी क्रम में कृषि मंत्री वाराणसी भी पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में मंडल के कृषि अधिकारियों से साथ विशेष बैठक की। साथ ही हाथरस की घटना पर भी दुख जताया। बैठक में उन्होंने कहा कि आज खरीफ और स्पर्श बीज को लेकर अधिकारियों को अलर्ट रहना चाहिए। राजकीय बीज परिसर में काफी मात्रा में बीज उपलब्ध हैं। किसानों को इसका लाभ उठाना चाहिए। 
कृषि मंत्री ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के लिए लाभकारी योजनाएं चला रही हैं। इसी कड़ी में 19 जुलाई को लखनऊ में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान किसानों को उन्नत खेती के बारे में विस्तृत तरीके से बताया जाएगा। किसानों को श्री अन्न की पैदावार बढ़ाने की भी जानकारी दी जाएगी।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad