Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

दंपति की पिटाई का मामला: डीएम के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ लेखपालों का धरना

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। लेखपाल दंपति की पिटाई के मामले में आक्रोशित लेखपाल संघ तीन जुलाई से कार्य का बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लेखपाल कार्य से विरत रहे। वहीं शनिवार को डीएम नवनीत सिंह चहल के आश्वासन पर लेखपालों का धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ। राजस्व लेखपाल हरीश वर्मा व उनके परिवार पर हुये हमले के संबंध में 3 जुलाई को लेखपाल संघ ने कार्य बहिष्कार को घोषणा की थी।
लेखपाल संघ के अध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को जिलाधिकारी व मुख्य राजस्व अधिकारी के नेतृत्व में बैठक बुलाई गई जिसमें उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार सागर, जिलामंत्री अवनीश पाण्डेय, तहसील सदर अध्यक्ष प्रतीक पाण्डेय, पीडित लेखपाल हरीश कुमार वर्मा, लेखपाल सदर अनुप कुमार, कुन्दन सोनकर व जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष और मंत्री के मौजूगी में प्रशासन से वार्ता हुई ।
वार्ता के क्रम में अभियुक्तो की जल्द गिरफ्तारी को लेकर सहमती बनी।जिसके बाद लेखपाल सायं 4 बजे कार्य बहिष्कार समाप्त की घोषणा की।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad