Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

पीडितों को न्याय दिलाएगी कांग्रेस: विक्रम पांडेय

 

sv news

मेजा, प्रयागराज (राजेश गौड़)। उत्तर प्रदेश में जनता से सीधे संवाद के जरिए जुड़ने के लिए कांग्रेस ने मुहिम छेड़ दी है। किसी भी समस्या या किसी कारण वस अगर पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है तो सोशल आउटरीच विंग  बनाकर कांग्रेस न्याय कराएगी।

कांग्रेस का नारा देकर सीधे जनता तक पहुंचने की तैयारी तेजी से चल रही है। जिसकी प्रदेश स्तरीय बैठक 29 जुलाई को लखनऊ आयोजित की जाएगी।

बुधवार को कांग्रेस जिला कमेटी कार्यालय पर आउटरीच जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा माला की अगुवाई में बैठकर आगामी प्रदेश स्तरीय होने वाली बैठक को लेकर रणनीति बनाते हुए चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जितेंद्र तिवारी ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तथा विशिष्ट अतिथि विक्रम पांडे प्रदेश संयोजक रहे। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने बताया कि 28 जुलाई को विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम पांडेय बैठक करके जनता से सीधे जुड़ने का फार्मूला बताएंगे।

प्रदेश संयोजक विक्रम पांडेय ने कहा कि यदि किसी को न्याय नहीं मिल रहा है तो ऐसे पीड़ितों को कांग्रेस न्याय दिलाएगी। इसके लिए पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और कचहरी तथा तहसील में पेटिक लगाई जाएगी। जिससे की न्याय न पाने वाले लोग पेटिका में अपनी शिकायत डाल सके। इस पैनल में पांच लोगों को शामिल किया गया है जिसमें एक रिटायर अधिकारी एक अधिवक्ता तीन आउटरीच के सदस्य शामिल किए जाएंगे। जल्द ही इस अभियान का शुभारंभ कांग्रेस करने जा रही।

आउटरीच जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा माला सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य तथा विशिष्ट अतिथि का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। 

बैठक में सर्वसम्मति से सोशल आउटरीच के यमुनापार का अध्यक्ष रजत सिंह को मनोनीत किया गया।

बैठक में सत्यम शर्मा बीडीसी जिला उपाध्यक्ष,इशरत, रोहित शर्मा,सचिन पांडे,सुधीर दुबे, सत्यम सिंह,अविनेश तिवारी,सांकेत मिश्रा ,सहजादूल हक बंटू,आकाश मिश्रा, सौरभ पाण्डेय सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad