कुशवाहा मौर्य, शाक्य, सैनी महासभा द्वारा सांसद उज्जवल का किया गया स्वागत
मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। रविवार को मेजारोड बाजार स्थित मोहन गार्डेन में कुशवाहा मौर्य, शाक्य, सैनी महासभा द्वारा नवनिर्वाचित सांसद प्रयागराज उज्जवल रमण सिंह का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। कुशवाहा मौर्य, शाक्य, सैनी महासभा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद उज्जवल रमण सिंह व विशिष्ट अतिथि के रुप में सांसद प्रत्याशी फूलपुर अमरनाथ मौर्य व विनय कुशवाहा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के प्रयागराज अध्यक्ष उदयराज कुशवाहा व संचालन जगमोहन कुशवाहा व ईंजी विकास मौर्य ने किया। इस दौरान अपने संबोधन में सांसद उज्जवल रमण सिंह ने कहा कि भाजपा की नाकामियों को देखते हुए जनता ने देशहित में फैसला लिया। जनता ने इंडिया गठबंधन पर भरोसा करते हुए भारी मजबूती दी है। इस भरोसे को कायम रखते हुए कार्य किया जाएगा। उन्होंने कुशवाहा मौर्य, शाक्य सैनी समाज के बारे में विस्तार से वर्णन किया।
उन्होंने आगे कहा कि उक्त समाज के लोगों ने इंडिया गठबंधन को जिताने में अहम भूमिका निभाई है। जनता के प्रेम और वोट की बदौलत ही आज प्रयागराज संसदीय क्षेत्र में मुझे सेवा करने का अवसर मिला है। उन्होंने आगे कहा कि संसदीय क्षेत्र में किसी को भी कोई समस्या होती है तो वह अवगत कराएं जिसका पूरा प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ नेता लल्लन सिंह, दिलावर सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सपा पप्पू यादव, जिपं सदस्य देशराज सिंह, जिपं सदस्य प्रमिल यादव, ईंजी विकास मौर्य, कमलेश कुशवाहा, विजय सिंह कुशवाहा, अवधेश कुशवाहा, संजय कुशवाहा, विमलेश कुशवाहा, रामसिंह कुशवाहा, भरत कुशवाहा, विवेकानंद कुशवाहा सहित कुशवाहा मौर्य, शाक्य, सैनी समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।