Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मिर्जापुर से मुंबई में हो रही थी अत्याधुनिक हथियारों की आपूर्ति, तीन गिरफ्तार

SV News

कई पिस्टल और कारतूस बरामद

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। मुंबई क्राइम ब्रांच ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से हथियारों की आपूर्ति करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। वह मुंबई और नवी मुंबई में हथियारों की आपूर्ति करता था। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने कई अत्याधुनिक पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। क्राइम ब्रांच ने नवी मुंबई से इस गिरोह से जुड़े दो और लोगों को भी गिरफ्तार किया है। इस तरह से इस मामले में कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
क्राइम ब्रांच के सूत्रों ने बताया कि यह गिरोह केवल आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को ही हथियारों की आपूर्ति करता था। इस गिरोह द्वारा आपूर्ति किए गए हथियारों का उपयोग महाराष्ट्र में हुईं कई आपराधिक घटनाओं में किया जा चुका है। पकड़े गए मुख्य आरोपित का नाम मिठाई लाल गुलाब चौधरी है। वह मिर्जापुर के चुनार स्थित भुईज खास गांव का रहने वाला है।
क्राइम ब्रांच के एक सूत्र ने बताया कि आरोपित चौधरी कई वर्षों से मुंबई और नवी मुंबई में अत्याधुनिक हथियारों की आपूर्ति कर रहा था। मिर्जापुर वेब सीरीज की तरह मुख्य आरोपित चौधरी मिर्जापुर में हथियार बनाने और अपराधियों का साथ देने के लिए मुंबई और नवी मुंबई में हथियार की आपूर्ति भी करता था। विगत 30 जून को चौधरी एक ग्राहक को हथियार की आपूर्ति करने के लिए जुहू के एक लोकेशन पर पहुंचा था। क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ निरीक्षक दया नायक को इसकी सूचना मिली।
उन्होंने चौधरी को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने चौधरी के पास से कई पिस्टल और कारतूस बरामद किए। क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने कहा कि चौधरी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर एक जुलाई को नवी मुंबई के ऐरोली से एक अन्य आरोपित दवल चंद्रप्पा देकरमानी उर्फ धवल को गिरफ्तार किया गया।
जांच के दौरान पता चला कि दोनों आरोपितों ने नवी मुंबई में सिक्योरिटी एजेंसी चलाने वाले पुष्पक जगदीश माड़वी को हथियार बेचे थे। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने आरोपित माड़वी के पास से एक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad