Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मार्निंग वॉक से लौट रहे तीन को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा, दो की मौत, एक गंभीर

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। जिले के चुनार थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वाक करके वापस घर लौट रहे तीन लोगों को तेज गति से जा रही ट्रक ने कुचल दिया और मौके से चालक वाहन सहित फरार हो गया। घटना में दो लोगों की मौत हो गई, एक की हालत गंभीर है।


जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के उसमानपुर मुहल्ले के निवासी लाल बहादुर वर्मा (56), लल्लन वर्मा (55) व सुकालू यादव (70) मॉर्निंग वाक कर सुबह लगभग 5:10 बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तीव्र गति से आ रही ट्रक ने उन्हें कुचल दिया और चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। घटना में लालबहादुर वर्मा व सुकालू यादव की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल लल्लन वर्मा को मौके पर पहुंची पुलिस उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चचेरी मोड़ ले गई। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक की तलाश जारी है। वहीं, गंभीर रूप से घायल लल्लन वर्मा (55) को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad