Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

महाकुंभ को लेकर कराए जा रहे स्थायी कार्यों के संबंध में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत एवं कुम्भ मेलाधिकारी विजय किरण आनन्द की उपस्थिति में शुक्रवार को इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन हॉल में महाकुम्भ-2025 के दृष्टिगत कराये जा रहे स्थायी कार्यों के निर्माण कार्य की गुणवत्ता को सुनिश्चित बनाये रखने एवं निर्माण कार्य को समय से पूर्ण किए जाने के सम्बंध में विभिन्न विभागों के कार्यदायी संस्थाओं के मुख्य अभियंता, अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता व निर्माण कार्यों से जुड़े हुए ठेकेदारों एवं थर्ड पार्टी के विशेषज्ञों के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में थर्ड पार्टी के विशेषज्ञों के द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से महाकुम्भ-2025 के दृष्टिगत कराये जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित मानकों एवं निर्माण कार्य में अपनायी जाने वाली प्रक्रियाओं व सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यशाला में मुख्य अभियंता-लोक निर्माण विभाग, प्रयागराज विकास प्राधिकरण, नगर निगम, सेतु निगम, जल निगम, सिंचाई विभाग के द्वारा उनके विभाग से सम्बंधित कराये जा रहे कार्यों की प्रगति के बारे में बताते हुए मानक के अनुरूप गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए चरणबद्ध ढंग से अपनायी जाने वाली विधियों, प्रक्रियाओं, व मानीटरिंग के बारे में विस्तार से बताया।  
इस अवसर पर कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने कहा कि यहां पर महाकुम्भ-2025 का आयोजन होने जा रहा है और पूरे देश व दुनिया की नजर प्रयागराज पर है, जिससे हम सभी पर और अधिक जिम्मेदारियों का दायित्व है साथ ही आपको यहां अपना पुरूषार्थ दिखाने का मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे देश व दुनिया से श्रद्धाभाव से ओत-प्रोत होकर श्रद्धालु यहां आयेंगे। यदि आप अच्छा कार्य करेंगे, तो उनके पुण्य का लाभ आपको भी प्राप्त होगा। मण्डलायुक्त ने सभी कार्यदायी संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारियों को कुम्भ के दृष्टिगत कराये जा रहे कार्यों का निरंतर निरीक्षण करते रहने के लिए कहा है। मण्डलायुक्त ने कार्य में गुणवत्ता, कार्य में कुशलता एवं कार्यों की गति में धीमी न होने पाये, इसको सुनिश्चित किए जाने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि यदि इसमें किसी भी प्रकार की कमी पायी गयी, तो सम्बंधित की जिम्मेदारी निश्चित रूप से तय की जायेगी। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित ठेकेदारों से कार्यों को समय सीमा में कराये जाने हेतु मैनपॉवर, लाजिस्टिक्स बढ़ाने व उच्च गुणवत्ता की निर्माण सामाग्री प्रयोग करने के लिए कहा है। मण्डलायुक्त ने थर्ड पार्टी को विभिन्न विभागों के द्वारा कराये जा रहे कार्यों के गुणवत्ता की निरंतर जांच करते रहने के निर्देश दिए है। उन्होंने कार्य स्थल पर सभी सुरक्षा के मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा है। कहा कि जहां पर भी खुदाई का कार्य हुआ है, वहां साइनेज व बैरीकेटिंग अनिवार्य रूप से लगायी जाये और यदि उसमें लापरवाही पायी गयी तथा कोई घटना घटित हुई, तो सम्बंधित विभाग व ठेकेदार की जिम्मेदारी तय की जायेगी।  
इस अवसर पर कुम्भ मेलाधिकारी विजय किरण आनन्द ने निर्माण कार्य से जुड़े सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों, आपूर्तिकर्ताओं व ठेकेदारों को टीम भावना व आपसी सामंजस्य बनाते हुए सभी कार्यों को निर्धारित की गयी समय सीमा में पारदर्शिता व कटिबद्धता के साथ पूर्ण कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में इन कार्यों के प्रति उदासीनता, शिथिलता एवं लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। कार्य को निर्धारित समय सीमा में ही पूर्ण किया जाना है, इसके लिए अतिरिक्त मैनपॉवर, अतिरिक्त शिफ्ट, संसाधन व अन्य जो भी आवश्यकताएं हो, उनकी व्यवस्था करते हुए कार्य को पर्ट चार्ट के अनुसार समय से पूरा करायें। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों को ठेकेदारों को कार्य के प्रगति के अनुरूप भुगतान समय से सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। इसमें किसी भी प्रकार का विलम्ब नहीं होना चाहिए। इस अवसर पर विशेष कार्याधिकारी मेला प्राधिकरण आकांक्षा राणा, अपर मेलाधिकारी मेला दयानन्द प्रसाद, उपजिलाधिकारी मेला विवेक शुक्ला सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad