Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

बंधवा बड़े हनुमान जी ने किया महास्नान, बाढ़ से डूबे कई घाट

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। संगम स्थित बड़े हनुमान जी ने बुधवार सुबह महास्नान कर लिया। संगम का जल सुबह 6:40 बजे गर्भगृह में पहुंच गया। यमुना के जलस्तर में तेजी से हुई वृद्धि के बाद मंगलवार को ही यह अनुमान लगाया जा रहा था कि अब किसी भी क्षण मंदिर परिसर में संगम का जल पहुंच सकता है। सुबह जैसे ही पानी पहुंचा घंटा बजा कर प्रसन्नता व्यक्त की गई। संक्षिप्त पूजन के बाद गर्भगृह बंद कर दिया गया। अब बाढ़ का पानी हटने पर ही श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन सुलभ हो सकेगा।

SV News

मान्यता है कि मां गंगा हर साल एक बार बड़े हनुमान जी को महास्नान कराती हैं। इस बीच शहर बाढ़ के मुहाने पर पहुंच गया है। दोनों नदियां ( गंगा यमुना) 80 मीटर से अधिक जलस्तर के साथ बह रही हैं। यहां खतरा बिंदु 84.73 मीटर है। तड़के से बरसात भी शुरू हो गई है।
बता दें कि मंगलवार शाम के चार बजे थे। संगम के पास जगदीश रैंप मार्ग पर तीर्थ पुरोहित बालमुकुंद, विनय व यज्ञ नारायण प्रयागवाल तख्त के सामने सड़क पर खड़ी स्कूटी पर बैठे थे और देखते ही अचानक पानी बढ़ते उनके होश उड़ गए। जब तक वे स्कूटी से उतर कर अपने तख्त समेत अन्य सामान को ट्राली पर लोड कराते वहां घुटने भर पानी चढ़ गया।
वहीं दूसरी ओर दारागंज श्मशान घाट पर भी अचानक पानी बढ़ने से खलबली मच गई। मुट्ठीगंज और अल्लापुर से ले आए गए दो शवों को जलाने के लिए जहां चिता लगाई गई थी, वहां अचानक पानी आ गया। यही हाल यमुना के किनारे स्थित शहर के मोहल्लों और गांवों में भी रहा। मंगलवार दोपहर से शाम तक यमुना का जल स्तर लगभग पांच फीट बढ़ने से जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में अलर्ट घोषित कर दिया है।


मंगलवार रात यमुना का जल स्तर 80.93 मीटर पहुंच गया। अभी बुधवार शाम तक यही रफ्तार बनी रहने की उम्मीद है। यमुना का जल स्तर बढ़ने से रामघाट समेत संगम के कई घाट डूब गए।यमुना का पानी हनुमान मंदिर परिसर में घुस गया। उम्मीद तो यह भी जताई गई है कि बुधवार तक जल स्तर बढ़ने की यही गति रही तो बड़े हनुमान जी का महास्नान भी हो जाएगा।
एडीएम वित्त एवं राजस्व विनय कुमार सिंह ने कहा कि यमुना का जल स्तर बढ़ने से निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। बाढ़ चौकियों को सक्रिय करते हुए बाढ़ राहत शिविरों को भी तैयार कराया जा रहा है। बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए पूरे प्रबंध कराए जा रहे हैं। आवश्यकता वाले स्थानों पर नावों के संचालन के निर्देश दे दिए गए हैं।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad