Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

भाजपा पीडीए की दुश्मन: इंद्रजीत सरोज

 

sv news

फूलपुर उप चुनाव का फूंका बिगुल

प्रयागराज (राजेश सिंह)।भारतीय जनता पार्टी पीडीए की दुश्मन है। इसके शासन काल में पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों, आधी आबादी यानि महिलाओं की सर्वाधिक दुर्दशा है। हलाकि कुछ अगड़े भी दुखी हैं जो भाजपा की नीतियों से परेशान हैं। सपा के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज आज फूलपुर के वीरकाजी में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित एक दिवसीय पीडीए सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने भाजपा पर आरक्षण को खाने का आरोप लगाते हुए शिक्षकों की 69 हजार की भर्ती में मा न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए भाजपा पर तंज भी कसा। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर बसपा को ख़त्म करने का भी आरोप लगाया।मायावती ने बेकसूरों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया।कहा कि बसपा उपचुनाव लड़ने से परहेज करती थी लेकिन सुनने में आया हैं कि अब बसपा भी लड़ेगी।इंद्र जीत सरोज को फूलपुर के उप चुनाव का प्रभारी भी पार्टी नेतृत्व ने बनाया हैं।उन्होंने बीते लोकसभा चुनाव में विधानसभा फूलपुर में प्राप्त मतों से अति उत्साह में नहीं रहने, गलत फहमी में नहीं पड़ने के लिये पार्टी के विधानसभा, सेक्टर, बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ताओं का आह्वाहन करते हुए तमाम नसीहते भी दी और उत्साह वर्धन भी किया।

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए एमएलसी डॉ मानसिंह यादव ने कहा कि जब सत्ता निरंकुश हो जाती है तो उस पर अंकुश लगाने का काम संविधान करता है।लोकतंत्र में ऐसी व्यवस्था है।अफ़शोस है कि भाजपा सरकार में संविधान और लोकतंत्र अर्थ हीन होते जा रहे हैं। देश के इस हालात में जनक्रांति और जनजागरण का काम सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा अखिलेश यादव ने पीडीए का नारा देकर जो अलख जगाई है वह प्रदेश ही नहीं देश भर में परिवर्तन करेगा।

संचालन करते हुए जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव ने पीडीए की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि फूलपुर का उप चुनाव पार्टी का हर एक कार्यकर्त्ता अपने को प्रत्याशी और मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का सिपाही बनकर चुनाव लड़ेगा।दावा किया कि बीते संसदीय चुनाव में प्राप्त मतों से अधिक मत दिलाकर विधानसभा का चुनाव  फूलपुर की सम्मानित जिताएगी। सम्मेलन में बढ़ती महंगाई, किसानों कि समस्याओं, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, बेरोजगारों को नौकरी, पर्चा लीक प्रकरण आदि मुद्दों पर सपा नेताओं ने भाजपा सरकार को घेरने का काम किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष शकील इस्माइल ने किया।

सम्मेलन की शुरुआत में फूलपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी, प्रभारी मुजतबा सिद्दीकी ने फूल मालाओं से सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया।तथा सम्मेलन के समापन पर आये हुए नेताओं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार भी जताया।यह भी कहा कि पार्टी जिस किसी भी को उम्मीदवार बनाती है पूरी एकजुटता के साथ उसे जिताने के लिये तैयार रहना होगा।सम्मेलन में बहुजन महा पुरुषों का स्मरण करते हुए उनके रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया गया। साईकिल निशान के दो पाहियों में से एक को डॉ अम्बेडकर और दूसरी को डॉ लोहिया के विचार बताया।

सम्मेलन को प्रमुख रूप से एम एलसी डॉ मानसिंह यादव, विधायक गण श्रीमती विजमा यादव,हाकिम लाल बिन्द,संदीप पटेल,गीता शास्त्री, पूर्व मंत्री अंसार अहमद, पूर्व सांसद धर्म राज पटेल, पूर्व एमएलसी बासुदेव यादव,अमरनाथ सिंह मौर्य, राम सुमेर पाल ,सुषमा पासी, देवकली प्रसाद,दूधनाथ पटेल, महाबली यादव, मंसूर आलम,राम अवध पाल, दीना नाथ यादव, डॉ राजेश यादव, आदि ने भी सम्बोधित किया।

सम्मेलन में मीडिया प्रभारी दान बहादुर मधुर,सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष प्रतिमा रावत, मुलायम यादव, नवीन यादव, डॉ राजेश, अनुराधा अम्बेडकर, भोला यादव, मो दानिश, पद्मा यादव, डॉ प्रेम चंद्र कुशवाहा,सुमित विश्वकर्मा, शांति प्रकाश पटेल, बेला सिंह, सुरेश, नाटे चौधरी, कुलदीप यादव, संदीप कटका, राजवंत पटेल, पूरन पासी, तारा देवी, जीतलाल पासी,राजवंत पटेल अरुण गौतम, कन्हैया लाल पासी, श्रीकांत, अभय राज, मनोज यादव,सुरेश यादव, छोटे प्रधान,सहित हजारों की संख्या में सपा कार्यकर्त्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad