Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

सादगी और ईमानदारी के प्रतीक थे छोटे लोहिया, प्रयागराज में मनाई गई जयंती

SV News

जनेश्वर मिश्र की 92वीं जयंती पर आज सपा कार्यालय में गोष्ठी आयोजित कर किया गया याद

प्रयागराज (राजेश सिंह)। समाजवादी नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व जनेश्वर मिश्र की 92वीं जयंती पर आज समाजबादी पार्टी के जिला कार्यालय जार्ज टाउन में गोष्ठी आयोजित उन्हें याद किया गया। सपा नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर फूल माला अर्पित कर नमन करने के उपरांत उनके जीवन चरित्र पर चर्चा की।
सपा नेताओं ने स्व जनेश्वर मिश्र को सच्चा समाजवादी नेता बताते हुए उनके सादगी, ईमानदारी भरे जीवन की चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने इलाहाबाद विश्व विद्यालय में पढ़ाई के दौरान हो छात्रों सहित आम आदमी की समस्याओं को लेकर सत्ता एवं प्रसाशन से टकराने का काम शुरू कर दिया था। अपने जुझारू तेवर के नाते वह अपनी पहचान छात्र नेता से आम जन का नेता के रूप में कम उम्र में ही बना ली थी। इलाहाबाद उनका कर्म क्षेत्र रहा है जिनकी तमाम यादें यहाँ की माटी से जुडी हुई हैं। समाजवादी पार्टी की स्थापना में उनके अमूल्य योगदान को हमेशा याद किया जाता रहेगा। राजनैतिक सुचिता एवं प्रखर वक्ता होने के नाते उन्हें छोटे लोहिया की उपाधि दी गई।
उधर मेजा के भड़ेवरा में सपा के प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने ने हर वर्ष की भांति परंपरागत तरीके से उनकी जयंती मनाते हुए जनेश्वर मिश्र को सामाजिक न्याय के लिये होने वाले आंदोलन का बड़ा रचनाकार बताया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष गण अनिल यादव, पप्पूलाल निषाद, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, एम एल सी डॉ मान सिंह यादव, विधायक श्रीमती विजमा यादव, हाकिम लाल बिन्द, गीता शास्त्री, संदीप पटेल, पूर्व विधायक सत्य वीर मुन्ना, पंधारी यादव, बासुदेव यादवरविन्द्र यादव, राम अवध पाल, कृष्ण मूर्ति यादव, शांति प्रकाश पटेल, डॉ राजेश यादव, राम सुमेर पाल, जगदीश यादव,महेन्द्र निषाद,नाटे चौधरी, प्रभात यादव, वजीर खान, महबूब उस्मानी, मेहरबान सिंह, आदि मौजूद रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad