Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

अंतरराष्ट्रीय महिला समानता कविता प्रतियोगिता संपन्न

sv news


लुंबिनी (राजेश शुक्ला)। नेपाल की पवित्र भूमि लुंबिनी में अंतरराष्ट्रीय स्तर की कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। आज महिला समानता दिवस के संदर्भ में अंतरराष्ट्रीय महिला समानता कविता प्रतियोगिता संपन्न हुई है। महिलाओं को सभी क्षेत्रों में पुरुष की तरह समान स्थान प्रदान करने, नेपाल भारत मैत्री सम्बंध मजबूत बनाने, महिला लेखिकाओं को प्रोत्साहित करने तथा भाषा, साहित्य के विकास के उद्वेश्य से प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया गया। नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर की कविता प्रतियोगिता में देश विदेश से सैकड़ों रचनाकारों की सहभागिता रही थी। 

प्रतियोगिता में नेपाल, भारत, कनाडा तथा तंजानिया से 178 महिला पुरुष रचनाकारों की सहभागिता रही है। जिसमें से उत्कृष्ट कविता के आधार पर 60 रचनाकारों का चयन किया गया है। आयोजित की गई प्रतियोगिता में राजमाला आर्या - खंडवा, जलेश्वरी वस्त्रकार - बिलासपुर, रेखा जैन प्रकाश - टोंक, विजेता शर्मा - रायपुर, आतिया नूर - प्रयागराज, प्रीति चौरसिया गुप्ता - भोपाल, ब्रजेश्वरी राउटे - नारायणपुर, मीना रवि - उत्तराखंड, साक्षी ढेरे जी, बीड, नविता निश्छल जी, बिलासपुर, डॉ बंशीलाल गाडीलोहर, उषा पटेल जी - दुर्ग, शिवम गुप्ता - फतेहपुर, साईंमीरा जोशी - चेन्नई, डॉ तारा वर्मा स्टार - अंबेडकरनगर, उषा त्रिपाठी - अजमेर, मंजूलता नागेश-प्रयागराज, मंजू माथुर - अजमेर, अनुकृति माथुर - अजमेर, मोनिका शर्मा - शाहजहांपुर, निशा भारद्वाज - नार्थ यार्ड - कनाडा, सरोज शर्मा - होशियारपुर, राजन कार्तिकेय - दरभंगा, डॉ संजीदा खानम शाहीन - जोधपुर, सौ भावना मोहन विधानी - अमरावती, उषा सक्सेना , श्रीना एस - केरल, डॉ खन्ना प्रसाद अमीन - गुजरात, कवि दलवीर फूल - रेवाड़ी, लिटरेरी जनरल सरिता कुमार - फरीदाबाद, प्रदीप खरे मंजुल - टीकमगढ़, विजय कुमार गुप्ता मुन्ना - दुर्ग, मोहन सिंह जाटव - गुना, सुनील कुमार - सहारनपुर, सुशीला कुमारी - चतरा, प्रभा बच्चन श्रीवास्तव - जबलपुर, निशा सेठ - तंजानिया, शुभा शुक्ला निशा - रायपुर, राज कुमारी रैकवार राज - जबलपुर, शशि रानी सिंह - बरेली, अजय कुमार सरगोशी - अकोला, डॉ क्षमा शर्मा - अजमेर, सुनीता प्रयाकार राव वासुनी - तेलंगाना, दुष्यंत कुमार - अमरोहा, सरिता सक्सेना - खंडवा, डॉ मनीराम वर्मा - अंबेडकरनगर, डॉ शेषपाल सिंह शेष - आगरा, कुलदीप भारद्वाज - फिरोजाबाद, डॉ शशि जोशी शशी - हल्द्वानी, पूनम तोमर - शामली, रुचि शर्मा - शामली, डॉ इंदिरा चौधरी - जयपुर, प्रीति तिवारी कश्मीरा - सहारनपुर, अतिया नूर - प्रयागराज, सुन्नी नागेंद्र सिंह - चंद्रपुर, दीपाश्री मुकेशभाई महेर - बलसाड, गार्गी गुप्ता - रायबरेली, डॉ इंदिरा चौधरी - जयपुर, दुर्वा दुर्गेश वारिक गोदावरी - साउथ गोवा, सरिता महिवाल - अंबेडकर नगर, आशीष कुमार - हमीरपुर की कविता उत्कृष्ट मानी गई है। चयनित सभी रचनाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए " महिला समानता काव्य रत्न सम्मान " से सम्मानित कर सभी को आकर्षक ई प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। सभी सम्मानित प्रतिभाओं को बधाई देते हुए संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने कहा - " समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में कवि तथा लेखकों की भूमिका उल्लेखनीय होती है। आज सभी रचनाकारों को समाज विकास तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कलम चलाने की जरूरत है। कवियों तथा लेखकों को सरकार की ओर से आर्थिक प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। "

इस प्रतियोगिता में भी देश विदेश से उल्लेखनीय सहभागिता रही है। शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल, नेपाल की एक चर्चित संस्था है जो विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती आई है। अब तक कई ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का निःशुल्क आयोजन कर चुकी है। 

संस्था की सचिव तथा प्रतियोगिता प्रचार प्रमुख चरना कौर कहती हैं - " हमारी सभी प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है। जल्द ही हमारी संस्था की ओर कवि, लेखक, पत्रकार और साहित्यकारों के लिए एक परिचय डायरेक्ट्री प्रकाशन किया जायेगा जिसमें विश्व भर के हिंदी कवि, लेखक और साहित्यकार सहभागी हो सकते हैं। "

संस्था अपनी पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती आई है। जिसमें देश विदेश से विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं की सहभागिता रहती आई है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad