Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: आधा दर्जन उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण, कई चौकियों के प्रभारी बदले

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में आधा दर्जन उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। जिससे कई चौकियों के प्रभारी बदल गए। गुरुवार की शाम पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने तत्काल प्रभाव से कैंट थाना क्षेत्र के नाका चौकी प्रभारी कुलदीप उपाध्याय को धूमनगंज थाना क्षेत्र के नींवा चौकी की सौंपी। उपनिरीक्षक अरुण कुमार चौकी प्रभारी नाका थाना कैंट बनाए गए। उपनिरीक्षक राम अवतार चौकी प्रभारी साईं धाम थाना सिविल लाइंस बनाए गए। उपनिरीक्षक बृजेश सिंह चौकी प्रभारी सल्लाहपुर थाना पुरामुफ्ती बनाए गए। उपनिरीक्षक अर्जुन यादव को चौकी प्रभारी सैदपुर थाना करेली से चौकी प्रभारी राजापुर थाना कैंट की कमान मिली। उपनिरीक्षक राहुल सिंह चौकी प्रभारी सैदपुर थाना क्षेत्र करेली बनाए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad