Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: कोरांव में वज्रपात से छात्रा समेत छः महिलाएं झुलसीं, एक युवक की मौत

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। कोरांव इलाके में बृहस्पतिवार को बिजली गिरने से एक छात्रा और पांच महिलाएं झुलस गईं। जबकि एक युवक की मौत हो गई। अलग-अलग गांवों में हुए हादसे में गंभीर रूप से झुलसे दो लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देवघाट गांव के अमृत लाल (35) अपनी पत्नी गुड्डी के साथ खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। बारिश होने लगी तो उनकी पत्नी घर चल गई और वह अकेले ही रोपाई करने लगे। दोपहर बाद गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में आकर अमृत लाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पत्नी गुड्डी, दो बेटों और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।
वहीं, ग्राम पंचायत चांदी में धान की रोपाई कर रहीं पांच महिलाएं बिजली गिरने से बुरी तरह झुलस कर बेहोश हो गई। आसपास के खेतों में धान की रोपाई कर रहे लोग दौड़कर महिलाओं के पास पहुंचे और एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव ले जाकर भर्ती कराया। घायलों में विद्यावती पत्नी रणविजय, राजकुमारी पत्नी सुग्रीव, राजकली पत्नी सत्यदेव, श्याम कली पत्नी रामदत्त हैं।
इसमें विद्यावती तथा राजकुमारी की स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसी तरह इंटर की छात्रा अंशु दुबे पिता राजेश्वरी प्रसाद दुबे व प्रिया पुत्री फूलचंद दुबे निवासी बिरहा सागर का पूरा घर के पास खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। बारिश शुरू होने पर परिवार के अन्य सदस्य घर चले आए, लेकिन अंशु रोपाई ही करती रही। इसी दौरान तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में आकर अंशु बुरी तरह झुलस गई। परिजनों ने उसे सीएचसी कोरांव में भर्ती कराया है। मेडिकल अफसर डॉ. धर्मेंद्र सिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक अमृतलाल के शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad