Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष ने संघ के पुराने पदाधिकारी के आवास पहुंच जाना हाल-चाल

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष ने संघ के पुराने पदाधिकारी के आवास पर प्रयागराज पहुंचकर हाल चाल पूछा। संघ के पदाधिकारी के बेटे की ट्रेन की चपेट में आने से दुघर्टना में घायल हो गए थे। उन्हीं को देखने के लिए पदाधिकारी आवास पर पहुंचे थे।

SV News

बता दें कि बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष चंपक राय प्रयागराज पहुंचे और संघ के पुराने पदाधिकारी रहे लेड़ियारी प्रयागराज निवासी रामेश्वर प्रसाद दुबे के आवास पहुंच हाल-चाल पूछा। बीते दिनों रामेश्वर प्रसाद दुबे के बेटे ट्रेन की चपेट में आने से दुघर्टना में घायल हो गए थे। जिनका हाल-चाल जानने विश्व हिंदू परिषद के यमुनापार जिलाध्यक्ष ईंजी नित्यानंद उपाध्याय भी पहुंचे थे। सभी पदाधिकारियों ने ने जल्द से जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दी। इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष चंपक राय ने साथ रहे सभी संघर्षशील व्यक्तियों की सराहना की और कहा कि श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों के मेहनत का फल रहा है। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी काशी प्रांत संगठन मंत्री नितिन जी, जिलामंत्री यमुनापार रवि तिवारी, विभाग संगठन मंत्री प्रयाग विभाग अंशुमान, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त पटेल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad