Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

मिर्जापुर में बनेगा जनजातीय संग्रहालय

SV News

जिला प्रशासन ने उपलब्ध करवाई भूमि

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। वर्षों से समाज के हाशिये पर जीवन यापन करने वाले जनजातीय समुदाय को ससम्मान मुख्यधारा में जोड़ने के लिए केंद्र व राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा मिर्जापुर जनपद में जनजातीय संग्रहालय का निर्माण कराया जा रहा है। संग्रहालय के लिए जिला प्रशासन द्वारा भूमि का चयन भी कर लिया गया है। ये जानकारी समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) असीम अरुण ने दी।
मंत्री असीम अरुण ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अभी 15 जनजातियां निवास कर रही हैं। इनकी कला और संस्कृति काफी पुरानी है। इनकी विरासत को सहेजते हुए इसे आम लोगों तक पहुंचाने के लिए संग्रहालय का निर्माण कराया जा रहा है।
संग्रहालय में जनजातीय समुदाय से जुड़े खान-पान को बढ़ावा देने के लिए फूड कोर्ट का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही जनजातीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए आउटलेट भी होगा। जहां पर स्थानीय उत्पादों की बिक्री हो सके। इससे समुदाय को आर्थिक स्वावलंबन भी प्राप्त होगा।
जनजातीय समुदाय के परंपरागत वाद्ययंत्र और क्रीड़ा के उपकरण भी संग्रहालय में देखने को मिलेंगे। मंत्री असीम अरुण ने बताया कि संग्रहालय आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण होगा ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटक जनजातीय शैली से रूबरू हो सकें।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad