Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मानस वाटिका में विहिप पदाधिकारी कृष्ण गोपाल जायसवाल को दी गई श्रद्धांजलि

SV News

मेजारोड, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजारोड बाजार के पांतींं स्थित मानस वाटिका में विश्व हिंदू परिषद के यमुनापार जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में विहिप के पदाधिकारी रहे कृष्ण गोपाल जायसवाल को श्रद्धांजलि दी गई। सभी पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखा और ईश्वर से प्रार्थना की। 
बता दें कि शुक्रवार को पांतींं स्थित मानस वाटिका में विश्व हिंदू परिषद के काशी प्रांत जिला यमुनापार के तत्वावधान में यमुनापार जिलाध्यक्ष ईंजी नित्यानंद उपाध्याय के नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी रहे कृष्ण गोपाल जायसवाल को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान दो मिनट मौन रखा गया और ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री अंशुमान, पदाधिकारी रवि तिवारी सहित यमुनापार एवं प्रयाग विभाग के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad