Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

स्टेशन पर रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच मिला अग्निशमन यंत्र, चालक ने तुरंत लगा दिए ब्रेक

SV News

मालगाड़ी के चालक ने यंत्र को देख लगा दिया ब्रेक, कंट्रोल रूम काे दी सूचना

आरपीएफ-जीआरपी संग रेल अधिकारी पहुंचे, किसी ट्रेन से गिरने की आशंका

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। मिर्जापुर जिले के जिवनाथपुर रेलवेे स्टेशन के पास डाउन लाइन के ट्रैक के बीचोबीच में शनिवार की भोर में अग्निशमन यंत्र मिलने पर सनसनी फैल गई। मालगाड़ी के चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। वहीं गार्ड ने कंट्रोल रूम के साथ स्टेशन मास्टर को सूचना दी। घटनास्थल पर आरपीएफ चुनार प्रभारी निरीक्षक मो. सालिक व जीआरपी प्रभारी निरीक्षक रामदवर यादव संग रेल अधिकारी पहुंच गए। आशंका जताई जा रहा है कि किसी ट्रेन के कोच से अग्निशमन यंत्र गिर गया होगा। हालांकि मालगाड़ी के चालक की चालाकी से हादसा टल गया।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad