Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गुरुवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के महानगर, गंगापार तथा मंडल के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक मंडल कार्यालय 3 कानपुर रोड सिविल लाइंस प्रयागराज में मंडल अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। मंडल अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश प्रताप सिंह ने बताया कि, आगामी 15 सितंबर 2024 को जिला पंचायत सभागार प्रयागराज में युवाओं एवं वीरांगनाओं के विशेष परिप्रेक्ष्य में प्रबुद्ध क्षत्रिय सम्मेलन एवं जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन महासभा द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र सरकार में पूर्व गृह मंत्री रहे तथा संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक कृपा शंकर सिंह रहेंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतापगढ़ डॉक्टर कुंवर हरिवंश सिंह करेंगे। कार्यक्रम में अन्य विशिष्ट अतिथियों में अध्यक्ष, जिला पंचायत प्रयागराज डॉक्टर कुंवर वी0 के0 सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे डॉक्टर नरेंद्र कुमार सिंह गौर, पूर्व आई0 जी0 के0 पी0 सिंह, पूर्व मंडल आयुक्त प्रयागराज बी0 के0 सिंह, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष तथा सदस्य बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश अमरेंद्र नाथ सिंह, निदेशक उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक उपेंद्र सिंह, संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू, राष्ट्रीय महामंत्री सुखबीर सिंह भदौरिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओ0 पी0 सिंह, कुंवर शशांक सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री ब्लॉक प्रमुख ज्ञानपुर जनपद भदोही अखिलेश्वर सिंह बबलू, सदस्य राष्ट्रीय कार्य समिति सत्येंद्र सिंह बघेल, संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक प्रयागराज निवासी मानवेंद्र सिंह की गरिमामई उपस्थित रहेगी। महासभा के मंडल अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश प्रताप सिंह ने यह भी अवगत कराया कि, कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रयागराज मंडल तथा महाराणा प्रताप शक्ति पुंज ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। उन्होंने उपरोक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक क्षत्रिय बंधुओ, वीरांगनाओं तथा युवाओं को सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad