Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

देश में आपातकाल का माहौल बनाना चाहती है कांग्रेस, हिंदुओं को एकजुट होने की जरूरत: गिरीराज सिंह

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि विपक्ष के नेता विदेश में जाकर भारत की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। देश की गरिमा को गिराने का कार्य किया जा रहा है। कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि अगर 20 सीटें उनके पास और होतीं तो वह भाजपा को जेल में डाल देते। कांग्रेस आपातकाल वाली स्थिति देश में लाना चाहती है। गिरिराज शुक्रवार को नैनी में मूंज शिल्पग्राम का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हिंदुओं ने एकजुटता दिखाई, जिसके चलते वक्फ बोर्ड को झुकना पड़ा और अवैध रूप से बनी मस्जिद को गिरना पड़ा। इसी एकजुटता की देश को आवश्यकता है। उन्होंने कहा यह देश का दुर्भाग्य है विपक्ष का नेता विदेश में जाकर यहां की झूठी आलोचना कर रहे हैं। देश की जनता सब जान चुकी है। अब तानाशाह सरकार को सत्ता नहीं सौंपना है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad