Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

गुनई रामलीला: बैठक में पात्रों का चयन, पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। क्षेत्र के गुनई गहरपुर गांव में रविवार को रामलीला मैदान में पात्रों एवं पदाधिकारियों के चयन को लेकर बैठक की गई। जिसमें सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। 
बता दें कि रविवार शाम को रामलीला समिति गुनई गहरपुर की बैठक रमाशंकर कुशवाहा की अध्यक्षता में रामलीला रंगमंच पर किया गया। जिसमें इस वर्ष शिवपूजन यादव अध्यक्ष, राम कैलाश यादव उपाध्यक्ष, धर्मराज यादव प्रबंधक, बालकृष्ण श्रीवास्तव को व्यवस्थापक और वीरेंद्र कुमार गौड़ मास्टर साहब को डायरेक्टर और शिवमंगल सिंह को उप डायरेक्टर चुना गया। तत्पश्चात पात्रों के बारे में चर्चा की गई और सभी की सहमत से बैठक समाप्त की गई। शिक्षक समाजसेवी वीरेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि हर वर्ष चंद्र बिहारी लाल श्रीवास्तव की स्मृति में रामलीला का आयोजन किया जाता है। पात्रों द्वारा रामलीला में सुंदर प्रस्तुति दी जाती है। इस वर्ष भी बैठक कर पात्रों एवं पदाधिकारियों का चयन किया गया। सभी को तैयारी हेतु कहा गया है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad