Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

नीलगाय के हमले से अधेड़ व्यक्ति हुआ गंभीर

 

sv news

मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। शुक्रवार को हुल्का गांव में एक पागल नीलगाय ने एक अधेड़ व्यक्ति को रौंद दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने नीलगाय से बचाकर सीएचसी रामनगर ले गए जहां से उसे शहर के लिए रेफर कर दिया गया। जेवनिया पुलिस चौकी अंतर्गत हुल्का निवासी मिठाई लाल (52) पुत्र रामदुलारे भारतीया शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे खेत में चारा लेने गए थे, तभी अचानक पीछे से एक नीलगाय ने हमला बोल दिया। उससे बचने के लिए उसने भरसक प्रयास किया। लेकिन नीलगाय उसे मारता रहा।

घटना की सूचना मिलने पर आसपास काम करने वालों ने एकत्र होकर भगाने का प्रयास किया। लेकिन वह सफल नहीं हुए। इसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंचकर भगाने के लिए हर संभव प्रयास किया जिससे घर का एक सदस्य भी घायल हो गया। किसी तरह नीलगाय को मारकर भगाया गया। ग्रामीणों का  कहना है कि नीलगाय पागल हो गया है आए दिन ऐसी घटना करता रहता है। परिजन  गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  रामनगर ले गए जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने शहर के लिए रेफर कर दिया। घायल घर पर ही रहकर खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad