Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

नैनी रामलीला: धर्म के नाम पर धंधा, पार्क को बनाया कमाई का अड्डा!

SV News

नैनी, प्रयागराज (राजेश सिंह)। सार्वजनिक रामलीला कमेटी के नाम पर बेहिसाब चंदा वसूली हो रही है। कमेटी के एक पदाधिकारी द्वारा धर्म के नाम पर धंधा किया जा रहा है। पार्क को व्यवसायिक स्थल में बदल दिए जाने के कारण स्थानीय निवासी बहुत दुखी और परेशान हैं। 
श्रमिक बस्ती, नैनी, ब्लॉक संख्या 1से 18 के बीच में स्थित रामलीला मैदान की भूमि श्रम विभाग की संपत्ति है। धर्म की आड़ में इस सरकारी जमीन का व्यावसायिक उपयोग सार्वजनिक रामलीला कमेटी के एक पदाधिकारी के द्वारा किया जा रहा है। मॉर्निंग वॉक के लिए बनाई गई रोड पर समिति के बड़े-बड़े चौकी वाले वाहन खड़े कर दिए गए हैं। जिसकी वजह से रास्ता बंद हो जाता है। रामलीला के नाम पर आम जनता की धार्मिक भावनाओं के साथ खुला खिलवाड़ किया जा रहा है। स्थानीय जनता द्वारा भारी विरोध किए जाने के कारण अब यहां पर रामलीला की जगह महाभारत होने की आशंका बढ़ गई है। 
लोगों का कहना है की रामलीला कमेटी के पदाधिकारी पहले चीनी मिल, नैनी बाज़ार में रामलीला कराया करते थे। वहां से बहिष्कृत कर दिए जाने के बाद श्रमिक बस्ती रामलीला मैदान में धर्म की आड़ में धंधा कर रहे हैं। चंदा वसूली का कोई हिसाब नहीं रखा जाता। 
रामलीला की आड़ में श्रमिक बस्ती नैनी के इस पार्क पर अवैध रूप से कब्जा कर दिया गया है। फूल पत्तियां पेड़ पौधे सब नष्ट कर दिए गए। पैदल पथ के चारों तरफ रामलीला की चौकियों के वाहन खड़े कर दिए गए हैं। इस रामलीला पार्क में पहले शाम को बच्चे खेलते हैं। बुजुर्ग लोग पैदल घूमते हैं। पार्क में आए दिन मीना बाजार लगवा दिया जाता है। हस्तशिल्प मेले के नाम पर जुए का अड्डा चलवाया जाता है। दुकानदारों से गुंडा टैक्स वसूली की जाती है।कमर्शियल दुकाने सेल के खोल कर बिक्री कराई जाती है। इससे होने वाली अवैध कमाई को लेकर बंदरबांट होती है। भ्रष्टाचार का खुला खेल चल रहा है।
समिति के पदाधिकारी के द्वारा, सार्वजनिक चंदे से जो चौकियां बनाई गई है। उन चौकियों को जगह-जगह भाड़े पर दिया जाता है। भाड़े से आने के बाद उनको फिर इसी पार्क मिलकर खड़ा कर देते हैं।किराए पर भेजी जाने वाली चौकियों को पार्क करने का एक तरह से अड्डा बना दिया गया है। 
क्षेत्र की पूर्व पार्षद नीलम यादव ने आरोप लगाया है कि इस पार्क में सुन्दरीकरण और विकास कार्य वधित होते है। पार्क में सालों भर इनका कब्जा होता है। श्रृंगार चौकी इसी पार्क में खड़े करके कब्जा किया गया है। जिससे कि आम जनता को परेशानी होती है। इधर मात्र एक ही पार्क है। जिसमे लोग और बच्चे आते है। लोगों का विरोध भगवान से नही, उनके नाम यानी धर्म के नाम पर वसूली करने वालो से है । अगर धर्म की आड़ में पार्क कब्जा करने के कार्य से बाज नही आये तो पीआईएल दाखिल की जाएगी।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad