Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: कार में मृत मिले मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, आत्महत्या की आशंका

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के जूनियर रेजिडेंट कार्तिकेय श्रीवास्तव 27 साल एसआरएन अस्पताल के पार्किंग एरिया में अपनी कार के भीतर मृत मिले। कार में एनेस्थीसिया में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन के दो वायल और सिरिंज मिली है। प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि उन्होंने सुसाइड किया।
वह मूल रूप से जिला कोटद्वार उत्तराखंड के रहने वाले थे और मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में जूनियर रेजिडेंट 2 के पद पर तैनात थे। शनिवार रात 10:30 के करीब वह अपनी कार में मृत पड़े मिले।


सूचना पर डीसीपी नगर अभिषेक भारती व अन्य अफसर पहुंच गए। प्रारंभिक छानबीन और दोस्तों से पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि वह कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रहे थे। फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि डिप्रेशन किस बात को लेकर था। डीसीपी नगर अभिषेक भारती ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad