Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में 10 और 11 को रहेंगी राज्यपाल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

 

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 2 दिनों के लिए प्रयागराज आ रही हैं। वह यहां अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगी। 10 सितंबर को प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भइया विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। इसके बाद इलाहाबाद म्यूजियम में भी आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होंगी।

रात को वह सर्किट हाउस में ठहरेंगी। दूसरे दिन यानी 11 सितंबर को वह फाफामऊ, शांतिपुरम् स्थित उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में भी वह हिस्सा लेने के लिए पहुंचेंगी। यहां मेधावियों को मेडल भी देंगी।

यूपी के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के प्रयागराज में आने से पहले प्रशासन और पुलिस तैयारियां कर रहा है। दौरे को लेकर कार्यक्रम के रूट पर कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए है।


إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad