Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मंत्री ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग तथा महिला कल्याण विभाग के कार्यक्रमों की समीक्षा की

SV News

मंत्री ने द्वीप प्रज्ज्वलित व फीता काटकर पोषण माह का किया उदघाटन

मंत्री ने हरी झण्डी दिखाकर ’’पोषण रैली’’ को किया रवाना

मंत्री के द्वारा 11 महिलाओं की गोदभराई, 11 बच्चों का अन्नप्राशन एवं स्वस्थ बालक बालिका प्रतिस्पर्धा में 11 बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया

मंत्री ने बाल विकास एवं महिला कल्याण विभाग, ’’पोषण भी एवं पढ़ाई भी’’ तथा हेलो डाक्टर दीदी के स्टालों का अवलोकन कर प्रोत्साहित किया

मंत्री द्वारा ’’ऑंवले का पेड़’’ का किया गया रोपण  

प्रयागराज (राजेश सिंह)। मंत्री, महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार बेबी रानी मौर्य गुरूवार को सर्किट हाउस में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग तथा महिला कल्याण विभाग के कार्यक्रमों की बैठक एवं समीक्षा की। बैठक में विभागीय अधिकारियों द्वारा मंत्री को अपने विभाग की योजनाओं व गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी गई, जिस पर मंत्री द्वारा संतोष व्यक्त किया गया।
बैठक के पश्चात मंत्री द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र कटरा बख्तियारी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंत्री द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित करते हुए आंगनबाड़ी केन्द्र पर फीता काटकर पोषण माह का उदघाटन किया गया एवं ’’एक पेड मॉं के नाम’’ के अभियान के तहत पौधरोपड़ करते हुए बच्चों को फल प्रदान किया गया। मंत्री द्वारा कटरा बख्तियारी आंगनबाड़ी केन्द्र को उत्तम आंगनबाड़ी केन्द्र कहा गया।
आंगनबाड़ी केन्द्र के निरीक्षणोपरान्त मंत्री द्वारा बहादुरपुर ब्लाक के अन्तर्गत ’’ब्लू डायमण्ड रिसार्ट’’, कनिहार, लीलापुर रोड, झूंसी, प्रयागराज में आयोजित ’’राष्ट्रीय पोषण माह-2024’’ के अन्तर्गत 11 महिलाओं की गोदभराई, 11 बच्चों का अन्नप्राशन एवं आंगनबाड़ी केन्द्र पर आयोजित किये गये स्वस्थ बालक बालिका प्रतिस्पर्धा में प्रथम/द्वितीय/तृतीय स्थान पाये 11 बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। बाल विकास एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा प्रदर्शित स्टालों का अवलोकन किया गया एवं जनपद में बाल विकास विभाग एवं राकेट लर्निंग के समन्वय से संचालित ’’पोषण भी एवं पढ़ाई भी’’ तथा हेलो डाक्टर दीदी के स्टालों का भी अवलोकन कर प्रोत्साहित किया गया। मंत्री द्वारा ’’ऑंवले का पेड़’’ (एक पेड़ मां के नाम) का रोपण भी किया गया साथ ही ’’पोषण रैली’’ को हरी झण्डी दिखाकर आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सहायिकाओं को रवाना किया गया। इस अवसर पर निर्मला पासवान, जिलाध्यक्ष भा0ज0पा0 गंगापार कविता पटेल के साथ-साथ अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी सर्वजीत सिंह सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad