Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

स्पा सेंटर के संचालकों ने भी बदले थे अपने-अपने नाम, पूछताछ में चौंकाने वाली जानकारी आई है सामने

SV News

पुलिस की छानबीन में सामने आई है जानकारी, फर्जी नाम से आधार कार्ड बनवाने की आशंका

प्रयागराज (राजेश सिंह)। स्पा सेंटर की आड़ में होने वाले अनैतिक देह व्यापार की तफ्तीश में जुटी पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली है। पता चला है कि स्पा सेंटर के संचालकों ने भी अपने-अपने नाम बदले थे। उनके वास्तविक नाम से हर कोई परिचित नहीं था। यह तथ्य सामने आने के बाद अब फर्जी नाम से आधार कार्ड बनाए जाने की आशंका को बल मिला है। ऐसे में पुलिस सभी आरोपितों के अभिलेखीय दस्तावेजों का परीक्षण कराने की कवायद तेज कर दी है। इसके साथ ही उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार सुराग जुटाते हुए घेरेबंदी कर रही है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad