Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

अब प्रयागराज छिवकी में खुलेगा रेल कोच रेस्तरां



रंगीन फव्वारे और सेल्फी प्वाइंट भी लगेगी

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज जंक्शन के बाद अब प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट खुलेगा। यह उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल का चौथा रेल कोच रेस्टोरेंट होगा। इसके बाद सूबेदारगंज समेत कुछ अन्य रेलवे स्टेशनों पर इसी वित्तीय वर्ष रेल कोच रेस्टोरेंट खोले जाएंगे।
इसकी ई-नीलामी प्रक्रिया हो चुकी है। कृष्णा कैटरर्स नामक फर्म यह रेस्टोरेंट चलाएगी। दिवाली के बाद रेस्टोरेंट खोलने की तैयारी है। यहां सेल्फी प्वाइंट और रंगीन फव्वारे भी लगाए जाएंगे। यही फर्म झांसी और प्रयागराज जंक्शन स्थित रेल कोच रेस्टोरेंट चला रही है।
प्रयागराज जंक्शन समेत देश के कुछ स्टेशनों पर पुराने कोच को नई साज-सज्जा के साथ रेस्टोरेंट का लुक दिया गया है। मील ऑन व्हील अभियान के तहत कोच रेस्टोरेंट काफी पसंद किए जा रहे हैं। मई-2024 में उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल का पहला रेल कोच रेस्टोरेंट प्रयागराज जंक्शन पर खुला। इसके बाद मिर्जापुर और फिर टूंडला जंक्शन पर भी इसे खोला गया।
महाकुंभ के पहले सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर भी रेल कोच रेस्टोरेंट खोला जा सकता है। इसके अलावा इस वित्तीय वर्ष अलीगढ़ जंक्शन, फतेहपुर और कानपुर में भी रेल कोच रेस्टोरेंट खोलने की तैयारी है।

प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट खुलेगा। संबंधित फर्म को कोच आवंटित कर दिया गया है। फर्म ही कोच को नया लुक देगी। - हिमांशु शुक्ला, सीनियर डीसीएम, प्रयागराज मंडल

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad