Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

बेदौली में कलश यात्रा के बाद श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। क्षेत्र के बेदौली गांव में वेदी पूजन कार्यक्रम के बाद कलश यात्रा निकाली गई। जिसके बाद श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया गया। 
बता दें कि सिरसा क्षेत्र के बेदौली गांव में दशरथ तिवारी के आवास पर श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है।

SV News

जिसमें सोमवार को बेदी पूजन कार्यक्रम के बाद कलश यात्रा निकाली गई। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के मुख्य यजमान के रूप में पंडित दशरथ तिवारी हैं। मंगलवार को श्रीमद् भागवत पूजा एवं कथा का शुभारंभ हुआ। बुधवार को नगद भक्ति संवाद कथा एवं बृहस्पतिवार को राम नाम महिमा की कथा होगी। शुक्रवार को राम आदि एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथा का वर्णन किया जाएगा। 29 अक्टूबर दिन मंगलवार को श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन एवं महाप्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad