Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मांडा मे चक्रवाती तूफ़ान की तबाही से किसानों की बत्ती गुल

SV News
मांडा के ऊंटी गांव में खेत में लोटी धान की फसल 

मांडा, प्रयागराज (राहुल यादव/विकास यादव)। मांडा क्षेत्र के किसानों के लिए मंगलवार काले दिवस के रूप मे यादगार रहेगा।कारण यह की किसानों की कड़ी मेहनत पर चक्रवाती तूफ़ान ने इस कदर पानी फेरा है की किसानों के चेहरे पर मायूसी साफ झलक रही है।

SV News
मांडा क्षेत्र में खेत में गिरी धान की फसल

बता दें की मांडा क्षेत्र मे मंगलवार की शाम बदले मौसम के मिजाज मे चक्रवाती तूफ़ान ने जमकर तबाही मचाई। इससे धान की फ़सल को भारी नुकसान हो गया। धान की खड़ी फ़सल अचानक गिर गई। यह नजारा देख किसानों के चेहरे की रौनक़ गायब हो गई। तूफानी तबाही से किसान काफी चिंतित हैं। मांडा के ऊंटी गांव के कुलदीप सिंह यादव ने बताया कि उनकी धान की फसल खेत में एकदम गिर गई है। जिससे उनका काफी नुकसान हो गया। खेती चौपट होते ही किसान हताश एवं मायूस हो गए। 
वहीं चपरतला गांव के किसान दिनेश कुमार, फूलचंद्र कुशवाहा, राधेश्याम, साधू व जफरा गांव के किसान अरुण बिंद, गणेश सिंह, राजकुमार, मोतीलाल, रामपुर सीरिया के किसान शिव शंकर, रवि शंकर, राम सहाय और महुआरी कला गांव के राम किशोर सिंह, राम चंद्र, प्रेम सागर, शिवराम, अजय कुमार, विजय सिंह साहित तमाम किसानों ने बताया की गाढ़ी कमाई व कड़ी मेहनत पर चक्रवती तूफ़ान ने पानी फेर दिया। फ़सलें बर्बाद हो गई। किसानों ने तहसील प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग किया है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad