Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

संपूर्ण क्रांति के उद्घोषक एवं अग्रदूत जयप्रकाश नारायण की मनाई गई 123वीं जयंती

SV News

शहाबगंज, चंदौली (राजेश यादव)। "जात-पात तोड़ दो तिलक दहेज छोड़ दो। समाज के प्रवाह को नई दिशा में मोड़ दो।।" का नारा देने वाले भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, लोकनायक, भारत रत्न जयप्रकाश नारायण की 123वीं जयंती शुक्रवार को समाजवादी पार्टी द्वारा शहाबगंज में राजेश्वर सिंह यादव उर्फ राजवंत फौजी राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष की अध्यक्षता में भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, महान राजनीतिक, सिद्धांत वादी नेता, लोकनायक, संपूर्ण क्रांति के उद्घोषक, भारतरत्न से सम्मानित जयप्रकाश नारायण ऊर्फ जेपी की 123वीं जयंती मनाई गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए भ्रष्टाचार मिटाना, बेरोजगारी दूर करना, शिक्षा में क्रांति लाना, आदि विषयों पर चर्चा हुई। गोष्ठी में मुख्य रूप से जनाब महमूद आलम समाजवादी अल्पसंख्यक राज्य सचिव, सीपी खरवार, समीम अहमद सचिव, रामसहारे यादव समाजवादी जिला सचिव चंदौली, बिरहा गायक चंदन यादव, विनोद यादव जिला सचिव लोहिया वाहिनी चंदौली के अलावा अन्य सम्मानित समाजवादी चिंतक लोग मौजूद रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad