Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

मेजा में मां भगवती जागरण आज, भंडारा कल


 

Svnews

मेजा, प्रयागराज। (पवन तिवारी)

न्यू व्यापार मंडल मेजा खास के तत्वावधान में गुरुवार यानी आज एसबीआई परिसर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में मां भगवती जागरण का कार्यक्रम किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं। जागरण स्थल से पूरे बाजार में सजावट की जा रही है। फूल-मालाओं से सुसज्जित कई तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं। अत्याधुनिक डिजिटल इलेक्ट्रिक लाईट से सुसज्जित मां के पंडाल को सजाया जा रहा है। दुर्गा पूजा पंडाल और इसके आस पास बहुत ही मनभावन सजावट की गई है। जागरण स्थल में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए बैठने की अलग-अलग व्यवस्था है। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर माता के चढ़ावे के लिए गंगा जल से शुद्ध किया हुआ नारियल और चुनरी जागरण स्थल में स्टाल लगाकर उपलब्ध कराया जाएगा। दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। मंडल द्वारा मां  महागौरी का दिव्य एवं भव्य श्रृंगार किया जाएगा। पंडित जगत नारायण शुक्ल द्वारा पूजा-अर्चना के साथ शाम करीब 8 बजे मशहूर किंग संजय साहू एवं जान्हवी जागरण ग्रुप के कलाकारों द्वारा गणेश वंदना के साथ भक्ति गीतों व मनमोहक झांकियों का कार्यक्रम आयोजित होगा। इस बार भगवती जागरण में प्रसिद्ध भजन गायक कलाकार पहुंचेंगे। अध्यक्ष सक्षम श्रीवास्तव व्यवस्थापक पंकज मोदनवाल ने बताया कि शुक्रवार को विशाल भंडारा होगा। टीम के सभी सदस्य जी जान से मां भगवती जागरण को सफल बनाने में लगे हुए हैं।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad