Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

जुआरियों को लेकर एक्टिव मोड में पुलिस

SV News

मेजा में जुआरियों को लेकर प्रकाशित खबर का डीसीपी ने लिया संज्ञान

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। दीपावली नजदीक आते ही क्षेत्र में जुएं के फड़ धड़ल्ले से सजने लगे हैं। जिसको लेकर गत दिनों सूरज वार्ता में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। मामले में डीसीपी यमुनानगर ने संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष मेजा को जांच कर विधिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया है।

SV News

बता दें कि दीपावली नजदीक आते ही क्षेत्र में जुएं का फड़ धड़ल्ले से सज रहा है। सूत्रों के अनुसार क्षेत्र में कई स्थानों पर जुआं हो रहा है। मेजारोड से लेकर मेजाखास के बीच भी जुआरियों का जमावड़ा लगता है। जिसमें प्रतिदिन लाखों का वारा-न्यारा हो रहा है। जुएं के लत से क्षेत्र के कई युवा बर्बादी की कगार पर हैं। जिसको लेकर गत दिनों सूरज वार्ता में समाचार प्रकाशित किया गया था। जल्द ही मेजारोड और मेजाखास के बीच हो रहे जुएं की फोटो और वीडियो सार्वजनिक किया जाएगा। जिसको संज्ञान में लेते हुए डीसीपी यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय को जांच कर विधिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad