Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मेजा में ठंडी के साथ कोहरे ने दी दस्तक, हेड लाइट जलाकर चले वाहन

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मौसम का मिजाज बुधवार को सुबह बदल-बदला सा नजर आया। चारों ओर कोहरे की चादर दिखाई दी है। इस दौरान हाईवे सहित अन्य सड़कों से गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी रही। कोहरे की वजह से वाहन चालकों की दिक्कत बढ़ गई। बुधवार को कोहरे की सफेद चादर में समूचा मेजा क्षेत्र लिपटा नजर आया। इसके पहले मंगलवार को ही सुबह कोहरे ने दस्तक दे दी। पूरा मेजा क्षेत्र कोहरे की आगोश में रहा। ऐसे में हाईवे पर वाहन चालकों को हेडलाइट जलानी पड़ी। वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। छाए कोहरे की वजह से दृश्यता बिल्कुल कम हो गई।
मेजा क्षेत्र में सुबह-शाम हल्की ठंडी के साथ ही अब कोहरा भी पड़ने लगा है। एक दिन पहले मंगलवार को भी सुबह कोहरा छाया रहा। दृश्यता कम होने से वाहन हेडलाइट जलाने के बाद भी रेंगते नजर आए। हालांकि सुबह साढ़े सात बजे तक कोहरा छंट तो गया, लेकिन बादल छाए रहे, जिससे दिनभर धूप व छांव का दौर चलता रहा। मौसम का मिजाज अब बदलता हुआ दिखाई देने लगा है। लोगों को सुबह-शाम ठंड का अहसास होने लगा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad