Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज में सड़क किनारे मिला पूर्व प्रधान का शव, वर्तमान प्रधान पर हत्या का आरोप

SV News

मार्निंग वॉक पर निकले थे पूर्व प्रधान, सुबह सड़क किनारे मिली लाश

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनिया पिंक बूथ के पास हुए सड़क हादसे में पूर्व प्रधान राजेश पटेल उर्फ खन्ना की मौत हो गई। उनकी लाश सड़क के किनारे पड़ी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को शव को कब्जे में लेने से रोक दिया। वर्तमान प्रधान पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है।

SV News

मिली जानकारी के अनुसार मनकवार गांव के पूर्व प्रधान राजेश पटेल बृहस्पतिवार को सुबह मार्निंग वॉक पर निकले थे। रहस्यमय परिस्थितियों में गौहनिया पिंक बूथ के पास सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। पुलिस से ग्रामीणों की तीखी नोक-झोंक हुई और शव को कब्जे में लेने से रोक दिया गया। बाद में पुलिस ने किसी तरह से समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad