Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

मांडा में नकदी साहित लाखों के जेवर उड़ाए

SV News

मांडा, प्रयागराज (राहुल यादव/विकास यादव)। क्षेत्र में चोरो के हौसले बुलंद है। आए दिन चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। लेकिन स्थानीय पुलिस सोने में मस्त है। रात्रि गस्त को लेकर पुलिस घेरे में है।
मांडा थाना क्षेत्र के भरारी द्वितीय गाव निवासी रंजीत चौहान पुत्र विनोद चौहान का परिवार शनिवार को रिश्तेदारी में गया था। इस दौरान सुने घर से बीती मध्यरात्रि अज्ञात चोर दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। चोरो ने बॉक्स में रखा सोने की चैन,अंगूठी,पायल,पेटी साहित लाखों का जेवर गायब कर दिया और फरार हो गए। वहीं रविवार अलसुबह परिजन घर पहुचे। परिजनों ने देखा की दरवाजा खुला और बाक्स का ताला टूटा था। अंदर का नजारा देख परिजन अवाक रह गए। जानकारी पर ग्रामीणों में खलबली मच गई। वहीं भुक्तभोगी ने पुलिस से लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कार्यवाही की माग किया हैं।
बतादे की मांडा क्षेत्र में इन दिनों चोरो का गिरोह पुरी तरह से सक्रिय दिख रहा है। पलक झपकते ही चोरी की वारदात को अंजाम देकर चोर निकल जा रहे हैँ। लेकिन रात्रि गस्त का पल्ला झड़ने वाली पुलिस को एक भी घटना का भनक नहीं लग पा रहा है। इससे पुलिस के प्रति लोगों में जबरजस्त आक्रोश व्याप्त है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad