Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

जस्टिस गिरिधर मालवीय पंचतत्व में विलीन, रसूलाबाद घाट पर किया गया अंतिम संस्कार

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। महामना मदन मोहन मालवीय के पौत्र बीएचयू के कुलाधिपति न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय पंचतत्व में विलीन हो गए। मंगलवार को रसूलाबाद गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इकलौते पुत्र व पश्चिम बंगाल राज्य पुलिस के मुख्य सलाहकार और पूर्व डीजीपी मनोज मालवीय ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनकी शव यात्रा में नेताओं, अफसरों और न्याय जगत से जुडे़ बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय का सोमवार की सुबह निधन हो गया था। सीने में संक्रमण और सांस लेने की तकलीफ में सुधार न होने की वजह से दिन के 11 बजे उन्हें विशेष विमान से कोलकाता ले जाया जाना था, लेकिन उसके पहले ही उनकी सांसें थम गईं। वह 88 वर्ष के थे। मंगलवार को सुबह उनकी शवयात्रा जार्जटाउन स्थित उनके आवास से निकाली गई।बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक भारत रत्न मदन मोहन मालवीय के वह पौत्र थे।
उन्होंने लंबे समय तक न्यायपालिका में अपनी सेवा की बदाैलत अलग पहचान बनाई। बीएचयू से उन्होंने राजनीतिक विज्ञान और विधि में स्नातक किया था। गिरधर मालवीय को उत्तर प्रदेश सेवा प्राधिकरण का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया था। उन्हें दो बार महामना मालवीय मिशन का राष्ट्रीय प्रमुख भी बनाया गया।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad