Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल: बाइक सवार को रौंदने वाले भाजपा नेता को पुलिस ने छोड़ा

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। सराय इनायत थाना क्षेत्र के रुद्रा अपार्टमेंट के पास दीपावली के दिन 31 अक्टूबर को दुर्घटना करने वाले भाजपा नेता को सफारी गाड़ी समेत आम जनता ने पकड़ कर थाना पुलिस को सौप दिया था। भाजपा नेता को पुलिस ने हवालात में बंद कर दिया। बड़े भाजपा नेताओं के दबाव में दीपावली के दूसरे दिन सुबह पुलिस ने भाजपा नेता को थाने से छोड़ दिया है, जिससे थाना पुलिस पर भी बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।


जानकारी के मुताबिक हंडिया थाना क्षेत्र के एक कार सवार भाजपा नेता 31 अक्टूबर दीपावली की रात सफारी गाड़ी खुद चलाते हुए कहीं जा रहे थे। भाजपा नेता की लापरवाही के चलते बाइक सवार को उन्होंने अपने लग्जरी वाहन से कुचल दिया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ। दुर्घटना में बाइक सवार को गंभीर चोटें आई थी। दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ लग गई और दुर्घटना करने वाले भाजपा नेता को आक्रोशित भीड़ ने गाली - गलौज करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। भीड़ के बीच वह अपने को भाजपा नेता बताते रहे और बताते रहे कि वह पूर्व में विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं, लेकिन उनके तमाम बातों का असर भीड़ पर नहीं पड़ा और दुर्घटना करने वाले भाजपा नेता को भीड़ ने जमकर कुटाई कर दी। भीड़ ने पुलिस बुला करके वाहन समेत भाजपा नेता को पुलिस के हवाले कर दिया। दुर्घटना करने वाले भाजपा नेता को पुलिस वाहन समेत गिरफ्तार करके थाने ले गई जहां पर उन्हें हवालात में डाल दिया। सुबह बड़े नेता के दवाव में दूसरे दिन सुबह इनको थाना पुलिस ने थाने से छोड़ दिया।


إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad